राजमहल: उधवा अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी ने लिया पदभार
उधवा अंचल कार्यालय में सोमवार को नवपदस्थापित अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी से उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने नवपदस्थापित अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।