हुलासगंज: बिजली शिकायतों का 72 घंटे में निपटारा, विशेष शिविर शुरू
जहानाबाद में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए ऊर्जा विभाग ने विशेष शिविर शुरू किया है। अप्रैल में हर सोमवार और शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में बिल सुधार, नया कनेक्शन, ट्रांसफार्मर खराबी सहित विभिन्न शिकायतें दर्ज होंगी। विभाग ने 72 घंटे में समाधान का दावा किया है। कृषि कनेक्शन व पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी भी दी जाएगी।