भरतपुर: नदबई थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव, IPS मर्रिपाटि नागा भरत को नदबई थानाधिकारी नियुक्त किया गया
भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। अंडर ट्रेनिंग IPS अधिकारी मर्रिपाटि नागा (एमएन) भरत को नदबई थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। भरतपुर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा जारी आदेशों के बाद उन्होंने गुरुवार को नदबई थाने पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।