गांव जठलाना में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक 85 वर्षीय व्योवृद्ध की लूटपाट के इरादे से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्यारो ने गद्दे से वृद्ध का मुंह दबाकर व उस पर डंडे व लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या की है। व्योवृद्ध खून से लथपथ मिला, जो हिमाचल में पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ के पद पर सेवानिवृत्त हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना जठलाना प्रभारी अमित त्यागी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं वृद्ध की हत्या के मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, एएसपी आशीष चौधरी व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की टीम ने हत्या के मामले की गहनता से जांच की। वहीं फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से सबुत जुटाए। जठलाना पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से अज्ञात लोगों की पहचान करने की कौशिश की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरो में 2 अज्ञात नकाबपोश कैद हुए है। जो दीवार फांदकर घर में घुसे थे। अज्ञात व्यक्ति बाइक से घटना को अंजाम देने आए थे। अज्ञात लोगों ने बाइक का नंबर छुपाया हुआ था। अज्ञात लोग बाइक पर घर से चुराये गए 2 सिलेंडर ले जाते नजर आए। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव जठलाना निवासी जगदीश बंसल (85) हिमाचल के पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ के पद पर सेवानिवृत्त हुआ था। जो गांव में यमुना मंदिर के पास घर में अकेला रहता था। उसका बेटा राकेश बंसल अपने परिवार के साथ डेराबसी, पंजाब में रहता है। वीरवार की रात को जगदीश बसंल अपने घर पर सोया हुआ था। इसी दौरान रात के लगभग 2 बजे अज्ञात लोगों ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान जगदीश बंसल जाग गए। अज्ञात लोगों ने जगदीश बंसल पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं गद्दे से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। अज्ञात लोगों ने घर में रखे सामान को खंगाला। जाते हुए हत्यारे घर में रखे 2 गैस सिलेंडर उठा ले गए। सुबह जब घर में काम करने वाली रूखसाना ने घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने घर में जाकर जांच की तो जगदीश बंसल घर में मृत पड़े हुए थे। किसी ने उन पर हमला करके उनकी हत्या की हुई थी। वहीं घर का सामान भी बिखरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की गहनता से जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मृतक के बेटे राकेश बंसल की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। इस बारे थाना जठलाना प्रभारी अमित त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।