बिहार: गढ़पर मोहल्ले में युवक पर स्थानीय लोगों ने की मारपीट, जख्मी को पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Bihar, Nalanda | Nov 16, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे पुलिस की तत्परता से एक युवक मॉब लिंचिंग की शिकार होने से बच गया। जख्मी युवक संजय प्रसाद का पुत्र मंतोष कुमार को पुलिस लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया । एएसआई नागेश्वर प्रसाद ने बताया कि गढ़पर एक युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली थी।