बिहार: रामचंद्रपुर चाइना मार्केट में आग लगने से पांच मोबाइल दुकानें जलकर राख, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
Bihar, Nalanda | Nov 16, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर चाइना मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पांच मोबाइल दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शनिवार की सुबह 8:00 बजे सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है।