बिहार: बिहार शरीफ के पूर्व विधायक पप्पू खान ने बड़ी दरगाह से राजद सदस्यता अभियान शुरू किया
Bihar, Nalanda | Nov 16, 2024 बिहारशरीफ विधानसभा के पूर्व विधायक पप्पू खान ने शुक्रवार की शाम 7 बजे राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 45 बड़ी दरगाह से की। इस अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करना है।पप्पू खान ने कहा कि यह कार्यक्रम पवित्र मखदूम साहब की धरती से शुभारंभ किया गया है।