सबलगढ़: 12 साल से बेकार टीनशेड: नपा ने मछली बाजार के लिए बनाया हॉकर जोन, विरोध से नहीं लग पाया
सबलगढ़ नगर पालिका परिषद ने वार्ड नंबर 6 में 12 साल पहले हॉकर जोन बनाया था। 5 लाख से अधिक की लागत से बने इस चबूतरे और टीनशेड का निर्माण तत्कालीन अधिकारियों ने मच्छी मार्केट को स्थानांतरित करने के लिए कराया था हालांकि, स्थानीय मोहल्लेवासियों के कड़े विरोध के कारण यह बाजार यहां स्थापित नहीं हो सका। इसके बाद से ही ढांचा लावारिस स्थिति में पड़ा है।