बरेली: फरीदपुर में धर्म परिवर्तन कराते पादरी को विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने पकड़ा
फरीदपुर में दंपती और उनके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने पर शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आरोपी भूत-प्रेत भगाने और पैसों का लालच देकर रामगोपाल और उनके परिवार के सदस्यों का धर्म परिवर्तन करा रहा था। सूचना पर वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।