शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 427 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरुवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 427 वाहनों के चालान काटे गए। विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।