नामकुम: रांची जिले के नामकुम सहित सभी अंचल और प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया
Namkum, Ranchi | May 5, 2026 रांची जिला के नामकुम सहित सभी अंचल और प्रखंड कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा राजस्व एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया गया, जिससे आम नागरिकों को मौके पर ही राहत मिली।