सदर: सारनाथ में महिला के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा, पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
Sadar, Varanasi | May 17, 2026 वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में एक महिला के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर पारिवारिक विवाद खड़ा हो गया। मृतका की बेटी अर्चना ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच पिछले 10 वर्षों से कोर्ट में विवाद चल रहा है और अब माता की मौत हो गई है। पिता उनकी अंतिम संस्कार में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप किया।