डुमरा: मस्तिष्क ज्वर नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी में उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) एवं मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षाका के लिए जिला कलेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के तत्वाधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।