आगरा: कमिश्नरी लघु सभागार में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में सीएम योगी के आगरा दौरे की समीक्षा बैठक
आगरा के कमिश्नरी लघु सभागार में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन, ग्रेटर आगरा योजना के तहत 10 टाउनशिप के शिलान्यास, भूमिपूजन और जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।