Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

*अवैध कोडीन शिरफ एवं विदेशी मुद्रा तस्करी का भंडाफोड़ : 19.9 लीटर कोडीन शिरफ एवं विभिन्न देशों की मुद्राओं के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।* * गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-* 01. ब्रह्मदेव कुमार राम, पे०- लक्ष्मण राम, सा०- पिपराही, थाना लदनियां, जिला- मधुबनी। 02. बब्लू कुमार चौधरी, पे०- सुरेश कुमार, सा०- खाजेडीह, थाना- लदनियां, जिला- मधुबनी। 03. शम्भू प्रसाद साह, पे०- स्व० अशर्फी साह, सा०- पिपराही, थाना लदनियां, जिला- मधुबनी। * बरामदगी :-* 01. कोडीन युक्त शिरफ:- 19.9 लीटर 02. नेपाली करेंसी:- 11,42,100 /- रूपये 03. नकली नेपाली करेंसी :- 7,50/- रूपये 04. भारतीय करेंसी :- 5,33,1,01/- रूपये 05. सउदी अरब करेंसी :- 06 रियाल 06. UAE करेंसी :- 05 दिरहम 07. एंड्रायड मोबाईल :- 02 08. कीपैड मोबाईल :-01 ▶ *घटनाक्रम :-* दिनांक-12.07.2026 की रात्रि लदनियां थाना की पुलिस टीम विशेष छापामारी अभियान पर थी। इसी क्रम में समय करीब 08:50 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम ठाढ़ी से कड़हरवा होते हुए एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कोडिन सीरफ लेकर ग्राम गाढ़ा की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार लदनियां थाना की पुलिस टीम तुरंत कड़हरवा पहुँची तो देखा कि सामने की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर एक बोरा लेकर आ रहा है। जैसे ही व्यक्ति की नजर पुलिस गाड़ी पर पड़ी तो वह व्यक्ति तेजी से अपना मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से कड़हरवा दरोगा चापी के पास सड़क पर पकड़ा लिया गया। नाम/पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम पता ब्रह्मदेव कुमार राम बताया। मोटरसाईकिल पर लदे बोरा के बारे में पूछने पर बताया कि इसमें कोडिन सीरफ है जिसे वह आज ही खाजेडीह चौक पर स्थित बबलू मेडीकल हॉल से खरीद कर लाये है तथा इसी मेडीकल दुकान से बराबर कोडिनयुक्त सीरफ खरीदकर नेपाल के बॉर्डर इलाके में बेचने का कार्य करते हैं। तत्पश्चात् विधिवत तलाशी लेने पर 19 ली० कोडिनयुक्त सीरफ एवं 01 मोबाइल बरामद हुआ। उक्त मोबाइल की जाँच किए जाने पर पैसा का लेनदेन संबंधी स्क्रीनसोर्ट / फोटो पाया गया। पूछताछ के क्रम में ब्रह्मदेव कुमार द्वारा बताया गया कि मैं पिपराही निवासी शम्भू प्रसाद साह के दुकान से नेपाली पैसा देकर भारतीय पैसा लेता हूँ। हम और शम्भू प्रसाद साह दोनों कोडिन सीरफ के धंधे में पैसा लगाते हैं तथा मुनाफा के पैसे को आपस में बांट लेते हैं। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार ब्रह्मदेव कु० राम को साथ लेकर उसके बतायेनुसार ग्राम खाजेडीह चौक स्थित बब्लू मेडीकल हॉल के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मेडीकल हॉल से भागने का प्रयास करने लगा। जिसे संदेह के आधार पुलिस टीम द्वारा मेडीकल दुकान में ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम बब्लू कुमार चौधरी बताया। पूछताछ के दौरान बब्लू कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि मेडीकल हॉल मैं व मेरे भाई दीपक कुमार चौधरी का है जिसे हम दोनों भाई मिलकर चलाते हैं एवं कोडिन सीरफ खरीद बिक्री का भी कारोबार करते हैं। तत्पश्चात् बब्लू कुमार चौधरी एवं मेडीकल हॉल का तलाशी लिया तो 09 बोतल कोडिनयुक्त सीरफ कुल मात्रा 0.9 ली० एवं 01 मोबाइल तथा 20,000 भारतीय रूप्या बरामद हुआ। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर बब्लू कुमार चौधरी को सशस्त्र बल के साथ लेकर गिरफ्तार ब्रह्मदेव कुमार राम के बतायेनुसार अतिरिक्त बल के साथ शम्भू प्रसाद साह के पिपराही स्थित दुकान पर पहुँचा। विधिवत तलाशी लेने पर शम्भू प्रसाद साह के पास से 01 कीपेड मोबाइल एवं दुकान से कुल 11,42,100 नेपाली रूप्या एवं 750 नकली नेपाली रूप्या एवं सउदी अरब करेन्सी कुल 06 रियाल, UAE करेन्सी का 05 दिरहम का 1 नोट तथा भारतीय करेन्सी का कुल 5,13,101 रूप्या भारतीय बरामद हुआ। बरामद सभी सामान के साथ गिरफ्तार तीनों युवक को थाना लाया गया। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी हुई है। इस संबंध में लदनियां थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

Jainagar, Madhubani | Jul 13, 2026
*अवैध कोडीन शिरफ एवं विदेशी मुद्रा तस्करी का भंडाफोड़ : 19.9 लीटर कोडीन शिरफ एवं विभिन्न देशों की मुद्राओं के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।* * गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-* 01. ब्रह्मदेव कुमार राम, पे०- लक्ष्मण राम, सा०- पिपराही, थाना लदनियां, जिला- मधुबनी। 02. बब्लू कुमार चौधरी, पे०- सुरेश कुमार, सा०- खाजेडीह, थाना- लदनियां, जिला- मधुबनी। 03. शम्भू प्रसाद साह, पे०- स्व० अशर्फी साह, सा०- पिपराही, थाना लदनियां, जिला- मधुबनी। * बरामदगी :-* 01. कोडीन युक्त शिरफ:- 19.9 लीटर 02. नेपाली करेंसी:- 11,42,100 /- रूपये 03. नकली नेपाली करेंसी :- 7,50/- रूपये 04. भारतीय करेंसी :- 5,33,1,01/- रूपये 05. सउदी अरब करेंसी :- 06 रियाल 06. UAE करेंसी :- 05 दिरहम 07. एंड्रायड मोबाईल :- 02 08. कीपैड मोबाईल :-01 ▶ *घटनाक्रम :-* दिनांक-12.07.2026 की रात्रि लदनियां थाना की पुलिस टीम विशेष छापामारी अभियान पर थी। इसी क्रम में समय करीब 08:50 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम ठाढ़ी से कड़हरवा होते हुए एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कोडिन सीरफ लेकर ग्राम गाढ़ा की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार लदनियां थाना की पुलिस टीम तुरंत कड़हरवा पहुँची तो देखा कि सामने की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर एक बोरा लेकर आ रहा है। जैसे ही व्यक्ति की नजर पुलिस गाड़ी पर पड़ी तो वह व्यक्ति तेजी से अपना मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से कड़हरवा दरोगा चापी के पास सड़क पर पकड़ा लिया गया। नाम/पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम पता ब्रह्मदेव कुमार राम बताया। मोटरसाईकिल पर लदे बोरा के बारे में पूछने पर बताया कि इसमें कोडिन सीरफ है जिसे वह आज ही खाजेडीह चौक पर स्थित बबलू मेडीकल हॉल से खरीद कर लाये है तथा इसी मेडीकल दुकान से बराबर कोडिनयुक्त सीरफ खरीदकर नेपाल के बॉर्डर इलाके में बेचने का कार्य करते हैं। तत्पश्चात् विधिवत तलाशी लेने पर 19 ली० कोडिनयुक्त सीरफ एवं 01 मोबाइल बरामद हुआ। उक्त मोबाइल की जाँच किए जाने पर पैसा का लेनदेन संबंधी स्क्रीनसोर्ट / फोटो पाया गया। पूछताछ के क्रम में ब्रह्मदेव कुमार द्वारा बताया गया कि मैं पिपराही निवासी शम्भू प्रसाद साह के दुकान से नेपाली पैसा देकर भारतीय पैसा लेता हूँ। हम और शम्भू प्रसाद साह दोनों कोडिन सीरफ के धंधे में पैसा लगाते हैं तथा मुनाफा के पैसे को आपस में बांट लेते हैं। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार ब्रह्मदेव कु० राम को साथ लेकर उसके बतायेनुसार ग्राम खाजेडीह चौक स्थित बब्लू मेडीकल हॉल के पास पहुँचे तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मेडीकल हॉल से भागने का प्रयास करने लगा। जिसे संदेह के आधार पुलिस टीम द्वारा मेडीकल दुकान में ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम बब्लू कुमार चौधरी बताया। पूछताछ के दौरान बब्लू कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि मेडीकल हॉल मैं व मेरे भाई दीपक कुमार चौधरी का है जिसे हम दोनों भाई मिलकर चलाते हैं एवं कोडिन सीरफ खरीद बिक्री का भी कारोबार करते हैं। तत्पश्चात् बब्लू कुमार चौधरी एवं मेडीकल हॉल का तलाशी लिया तो 09 बोतल कोडिनयुक्त सीरफ कुल मात्रा 0.9 ली० एवं 01 मोबाइल तथा 20,000 भारतीय रूप्या बरामद हुआ। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर बब्लू कुमार चौधरी को सशस्त्र बल के साथ लेकर गिरफ्तार ब्रह्मदेव कुमार राम के बतायेनुसार अतिरिक्त बल के साथ शम्भू प्रसाद साह के पिपराही स्थित दुकान पर पहुँचा। विधिवत तलाशी लेने पर शम्भू प्रसाद साह के पास से 01 कीपेड मोबाइल एवं दुकान से कुल 11,42,100 नेपाली रूप्या एवं 750 नकली नेपाली रूप्या एवं सउदी अरब करेन्सी कुल 06 रियाल, UAE करेन्सी का 05 दिरहम का 1 नोट तथा भारतीय करेन्सी का कुल 5,13,101 रूप्या भारतीय बरामद हुआ। बरामद सभी सामान के साथ गिरफ्तार तीनों युवक को थाना लाया गया। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी हुई है। इस संबंध में लदनियां थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। - Jainagar News