लखीसराय: NEET फर्जीवाड़ा मामले में आरोपियों का सदर अस्पताल में कराया गया मेडिकल जांच।
NEET परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच तेज कर दी है। EOU की टीम लखीसराय पहुंचकर मंडल कारा में बंद साल्वर गैंग के सदस्यों, उनके सहयोगियों और बायोमैट्रिक कर्मियों को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है। रिमांड से पहले सभी आरोपियों का सदर अस्पताल में बुधवार की दोपहर 2:45 पर परीक्षण कराया गया।