चरखारी: चरखारी के सबुआ गांव में युवक को रोककर पीटा, शिकायत करने पर दी धमकी, आरोपी सीताराम पर FIR दर्ज
सबुआ गांव निवासी दीपक गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विपिन गांव से चरखारी जा रहा था। तभी गांव के ही सीताराम ने उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद जब पीड़ित कोतवाली में शिकायत करने जा रहा था तो आरोपी ने रोककर उसे फिर धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सीताराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।