बास्तानार: डिलमिली रेलवे स्टेशन के पास दुर्लभ निशाचर छिपकली के साथ खेलते मिले बच्चे, स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से बची गेको
डिलमिली रेलवे स्टेशन स्टेशन मास्टर से मिली जानकारी अनुसार डिलमिली रेलवे स्टेशन में कुछ बच्चे खेल रहे थे। वे किसी नई चीज को देखकर उत्सुक थे, जिस वजह से काफी शोर भी कर रहे थे। प्लेटफॉर्म से गुजर रहे स्टेशन मास्टर चंद्रवीर भदौरिया को यह बात कुछ अजीब लगी तो उन्होंने सीधे बच्चों की ओर रूख किया। सामने जो नजारा था, उसे देखकर कुछ देर के लिए वे भी ठिठक गए।