गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी आनंद कुमार ने जनता दरबार में सुनी 35 लोगों की समस्याएँ, दिए आवश्यक निर्देश
गया एसएसपी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 2 बजे एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 35 आमजन अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।सभी समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है।