मवाना: लगातार हो रही तेज बारिश के कारण लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, मोहल्ले और गलियों की सड़क बनी तालाब
Mawana, Meerut | Jul 9, 2026 गुरुवार को दोपहर 1:00 तक लगातार हो रही बारिश के दौरान नगर के मोहल्लों व अन्य स्थानों की गलियां तालाब बनती नजर आई तो वही लोगों के घरों के अंदर गंदा पानी घुस गया इस दौरान बिजली विभाग द्वारा बिजली काटनी पड़ी जिससे करंट की चपेट में आकर कोई जनानी ना हो। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घरों के अंदर कैद करके रख दिया है।