राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के संबंध में ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने राजनांदगांव जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जहां विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।