राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता के संबंध में की प्रेस वार्ता
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने निर्वाचन कार्यक्रम के घोषणा के साथ ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के संबंध में प्रेसवार्ता ली।इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा के बाद जिले में आचार संहिता लागू हो गई है,आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी गई।