हज़ारीबाग: हजारीबाग मेयर की रेस में झामुमो का बड़ा दांव, विकास राणा को मिला टिकट
हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी माहौल तेज़ होता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महापौर पद के लिए विकास राणा को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। कई दावेदारों के बीच मंथन के बाद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया। समर्थन मिलने से चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है। विकास राणा ने इसे सम्मान व जिम्मेदारी बताते हुए जनता से विकास, बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन का वादा किया।