जमुई: संयुक्त श्रम भवन में आयोजित जॉब कैंप में 26 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 10 से 4 बजे तक संयुक्त श्रम भवन, सोनपे में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित हुआ। इसमें 46 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें 26 का चयन किया गया। श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड ने फील्ड टेक्निशियन, सुपरवाइजर समेत विभिन्न पदों के लिए चयन किया।