खरौंधी: होली को लेकर कांडी, बरडीहा एवं खरौंधी प्रखंड में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
होली के त्योहार को लेकर कांडी, बरडीहा एवं खरौंधी प्रखंड में अलग-अलग संबंधित थाना पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र के सभी संवेदनशील क्षेत्र एवं मुख्य पथ पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने की अपील की।