बासोदा: आर्य समाज के 151वें स्थापना दिवस पर चार दिवसीय वेद कथा का समापन
गंजबासौदा मे पुरानी बस स्टैंड स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के 151वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय वेद कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वेद विदुषी डॉ. प्रियंका आचार्य ने प्रवचनों के माध्यम से ईश्वर के स्वरूप, वेदों की महत्ता, उपनिषद और दर्शन शास्त्र के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देशभक्ति, त्याग और ऋषि-मुनियों