गुना नगर: मृगवास: बाकान्या गांव में 5 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट की
मृगवास में रविवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर मारपीट की और एक लाख नकद, गहने व कार की चाबी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने प्लॉट बिक्री के पैसों को लेकर पूछताछ की और मोबाइल बैंक मैसेज भी चेक किए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो डीएसपी की टीमों से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।