हुज़ूर: हमीदिया अस्पताल में बुजुर्ग से मारपीट, गार्डों की बर्बरता का वीडियो वायरल, जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2026 भोपाल के हमीदिया अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग के साथ अस्पताल के गार्ड्स द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग अस्पताल के एच-2 ब्लॉक के बरामदे में सो रहे थे क्योंकि उन्हें परिसर में कहीं और ठहरने की जगह नहीं मिली थी|