बाह: पिनाहट में बारिश की सीलन से दो मकानों की छत गिरी, परिवार बाल-बाल बचे
पिनाहट। थाना क्षेत्र में बारिश की सीलन के चलते दो स्थानों पर मकानों की छत भरभराकर गिर गई। मोहल्ला मार में जैन मंदिर के पास राम कुमार गुप्ता के पुराने मकान की छत गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। रविवार सुबह 11 बजे पीड़ित ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं मोहल्ला थरी के पास भी मकान की छत गिरने से नुक