सदर: प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल बैठक का आयोजन
Sadar, Allahabad | Sep 27, 2026
धर्माचार्यों ने धर्म, संस्कार और सेवा के मूल्यों को मजबूत करने पर दिया जोर प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के धर्माचार्य संपर्क विभाग, काशी प्रांत की ओर से प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक प्रयागराज में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न पूज्य संतों, महात्माओं और धर्माचार्यों ने सहभागिता की तथा धार्मिक व सामाजिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।