धौलपुर: धौलपुर में कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में सर्जिकल ग्लव्स फैक्ट्री की 2 मशीनें कुर्क, उत्पादन हुआ बंद
धौलपुर। रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्वयेर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की दो सर्जिकल ग्लव्स निर्माण मशीनों को जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर सील किया गया। न्यायाधीश संजीव मागो के आदेश पर न्यायिक अमला पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पहुंचा और चैन-ताला व न्यायालय कि सील लगाई गई।