दरभंगा: हड़ताल पर DM कौशल कुमार सख्त: दरभंगा के 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, बर्खास्तगी की चेतावनी
दरभंगा में हड़ताल और सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कुल 128 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ये कर्मचारी 11 फरवरी 2026 से हड़ताल पर थे, जिससे राजस्व वसूली, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनगणना-2027 बाधित है