सुपौल: झोला छाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, गलत इंजेक्शन से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Supaul, Supaul | Apr 26, 2026 सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेपट्टी गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर एक झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडे पट्टी गांव वार्ड संख्या 02 निवासी श्याम नंदन मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।