कायमगंज: नवाबगंज नगर के एक गेस्टहाउस में शादी समारोह के दौरान बाथरूम गई युवती से युवक ने की छेड़छाड़ का आरोप
नवाबगंज नगर के एक गेस्ट हाउस में रविवार रात को एक शादी समारोह के दौरान युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया।बारात में आई एक युवती के साथ बाथरुम में घुसकर एक युवक ने बदतमीजी की थी।बारात चढ़ने के बाद बाराती खाना खा रहे थे। वर-वधू पक्ष के लोग शादी के रस्म में व्यस्त थे।इस दौरान बारात में शामिल एक युवती बाथरूम गई थी। युवक बाथरूम में घुसा और छेड़छाड़ करने लगा।