पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, SDPO दीक्षा ने दी जानकारी
कदमकुआं थाना क्षेत्र से मोबाइल छिनतई की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 5:09 बजे मामले की जानकारी नगर- 1 एसडीपीओ दीक्षा ने दी है। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।