कटंगी: एसडीएम ने किया सीनियर बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण, मिली गंभीर लापरवाही, नशे में मिला वार्डन
मुंडीबारा स्थित सीनियर बालक छात्रावास में छात्रों की शिकायत पर एसडीएम कटंगी विजय सिंह यादव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में गंभीर अव्यवस्थाएं और लापरवाही उजागर हुई। दरअसल, विगत दिवस 8 से 10 छात्रों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि छात्रावास की व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं। हॉस्टल वार्डन द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है, रोज शराब