उदवंत नगर: उदवंतनगर में सियासी पारा हाई, बहुजन महापंचायत से गरमाया माहौल, गोल्डन दास के आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह
जगदीशपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली बहुजन महापंचायत को लेकर इलाके का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। पंचायत के आयोजन ने जहां सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है, वहीं उदवंतनगर के आम लोगों के बीच भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।