चानन: चानन थाना के पुलिस ने रंगदारी मांगने मामले में फरार अभियुक्त को जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
चानन थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना कांड संख्या 152/19 रंगदारी मांगने के एक मामले में फरार अभियुक्त को जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 1 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में हलसी थाना क्षेत्र के कोनाग गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह के पुत्र लाभा कुमार को गिरफ्तार किया गया.