पिछोर: ग्राम दबिया कला मजरा कोयलन निवासी फरियादी का 50 वर्षीय भाई लापता, पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम दबिया कला मजरा कोयलन निवासी फरियादी ने आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे बताया है कि बीते दिनों पहले मेरा भाई 50 वर्षीय अधेड़ घर से लापता हो चुका है।बताया है कि हमने आसपास क्षेत्र में एवं सभी रिश्तेदारियों में जानकारी ले ली है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई। मदद की लगाई गुहार।