पिछोर: वार्ड नंबर-15 फुटेरा में आदिवासियों के खेत से दबंगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करने का आरोप, 4 पर केस दर्ज
आज मंगलवार को सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिछोर नगर के वार्ड नं. 15 फुटेरा,फूटीवार तालाब के पास आदिवासियों के खेत से रेत माफियाओं ने खुदाई कर रेत निकाल कर खेत खराब कर दिये रोकने पर दबंगों ने आदिवासियों की मारपीट कर दी पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया।जानकारी अनुसार सोमवार की शाम फरियादी ने पिछोर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।