पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में 18 वर्षीय युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर निवासी फरियादी ने आज मंगलवार को शाम 4:00 बजे बताया कि कुआं पर उड़द की फसल बोई थी उसी में मेरा भाई पानी बरा रहा था इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया।जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत।पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तो वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित बताया।इसके बाद पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।