पिछोर: भौंती में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाले मां के जवारे, जगह-जगह हुआ स्वागत
आज सोमवार को शाम 4:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार भौंती में बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकले मां के जवारे श्रद्धालु भक्तों का उमड़ा जन सैलाब।इसी दौरान बहनों द्वारा सिर पर जवारे रखकर,स्थानीय देवी देवताओं पर चढ़ने के लिए जाते हैं,बैंड बाजे एवं ढोलक नगाड़े एवं मजीरे के साथ गाते हुए,अंत में मां के ज़वारो का विसर्जन किया गया।सभी को प्रसाद वितरण किया गया।