टीकमगढ़: कांग्रेस विधायक का बयान- पूर्व भाजपा विधायक अपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं
टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि टीकमगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा पूर्व विधायक ने जैसा बोया है आज वह वैसा ही काट रहे हैं।