जलालाबाद: गांव हथिनापुर में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने युवक को पीटा,रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हथिनापुर निवासी अभिषेक तोमर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम जब वह बिजली का तार जोड़ रहा था ,तभी गांव के ही सर्वे,श सपना अर्चना ने गाली गलौज किया। गलियों का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पीट दिया। जिससे उसका सर फट गया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।