जलालाबाद: तहसील सभागार जलालाबाद में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में मीटिंग का हुआ आयोजन
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में आज रविवार को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु जलालाबाद विधानसभा के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकार अजय कुमार राय ने सभी थाना प्रभारी से संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के बारे में सूची प्राप्त की।