जलालाबाद: नगर अल्लाहगंज में चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल यात्री के मारी टक्कर, हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद के नगर अल्लाहगंज में आज रविवार को अज्ञात बहन ने नगर अल्लाहगंज के चौराहे के निकट पैदल जा रहे मोहल्ला बगिया द्वितीय निवासी अन्नू पुत्र गुड्डू के टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।