श्री गंगानगर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई बैठक
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 15, 2026
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान सरकार श्री के.के. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुभाष कुमार ने श्रीगंगानगर नगर परिषद की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।