मंझनपुर: कोतारी पश्चिम स्थित न्यू प्रति हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
कोतारी पश्चिम स्थित न्यू प्रीति हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज की गुरुवार रात लगभग 8 बजे इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक ने दबाव बनवाया है।