बानसूर: चतरपुरा में झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत, फसलों को हुआ लाभ
Bansur, Alwar | Jul 6, 2026 चतरपुरा। सोमवार को दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को हुई झमाझम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक उमस से जनजीवन प्रभावित रहा। शाम को घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश से खेतों में पानी भर गया।