चंदेरी: मेघा सेन मंदिर से नानकपुर जंगल तक 7400 मीटर जीआई तार की चोरी, मामला दर्ज
चंदेरी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर ने बिजली लाइन के चार खंभों से जीआई तार काटकर चोरी कर लिया। फरियादी सुनील धाकड़ पुत्र नाथू सिंह धाकड़, उम्र 36 वर्ष, निवासी देवखेड़ी थाना देहात ने पुलिस को बताया कि मेघा सेन मंदिर के पीछे चंदेरी से नानकपुर जंगल तक लगे चार खंभों से करीब 7400 मीटर जीआई तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।